ग्वालियर। 01.06.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी हरिओम सेन निवासी बनवार ने थाना चीनार में रिपोर्ट लेख कराई कि वह देवी सिंह कौरव की जमीन ठेका बटिया पर करता है। दिनांक 02.06.2026 को मैं अपने ट्रेक्टर से खेत जोत रहा था। उसी समय जगदीश सेन आया बोला खेत मत जोत मैने कहा खेत मैने देवीसिंह कौरव से बटिया पर लिया है मै तो जोतूंगा तो जगदीश सेन ने उत्तेजित होकर यह जानते हुए कि गोली लगने से जान भी जा सकती है कमर में से कट्टा निकाल कर फायर किया जो मेरे ट्रेक्टर के पिछले पहिये में गोली लगी दूसरा फायर किया जो गोली ट्रेक्टर के ऊपर से निकल गयी मै ट्रेक्टर से कूद कर पहिये की आड में छिप गया तो बोला आज तो बच गया अगर खेत जोता तो आइन्दा जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना चीनोर में अप0क्र0- 57/26 धारा 110,351(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा *अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* को थाना चीनौर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशो के परिपालन मे *एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाईच* के कुशल मार्गदर्शन मे *थाना प्रभारी चीनौर उनि शैलेन्द्र सिंह गुर्जर* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को ग्राम छीमक चौराहा के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो छीमक चौराहा पर मुखबिर के बताए हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति खडा दिखाई दिया जो कि पुलिस को अपनी तरफ आता देख भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जगदीश सेन पुत्र हरदेव सेन निवासी ग्राम वनवार थाना चीनौर जिला ग्वालियर (म.प्र) का होना बताया। आरोपी से थाना चीनौर के अपराध के संबंध मे पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त कट्टा व खाली खोका को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना चीनौर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
जप्त हथियार:- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा मय खाली खोका के जप्त किया।





