ग्वालियर। दिनांक 23.02.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी ऐदल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम गिरगांव ने रिपोर्ट लेख कराई कि केशव सिंह के परिवार के लोगों से खेत मे पानी देने की बात पर से हमारा मुंहबाद होता रहता है। दिनांक 17.02.2026 को सुबह लगभग 12.30 बजे वह अपने चाचा रामसिंह उर्फ डाल सिंह, मुकेश, रामेन्द्र के साथ अपने परिवार के बाबा कल्याण सिंह की डेयरी पर खड़ा था, तभी गांव की तरफ से लल्ला, सुमंत, सोनू, बब्बू, रामसेवक तथा दीपू हाथों में बंदूकें, कट्टे, आदि लेकर आये और गालियां देने लगे तभी लल्ला ने अपने हाथ में ली बंदूक से फायर किया जो मेरे चाचा रामसिह उर्फ डाल सिंह के सिर में लगी और वह गिर पड़े उसके बाद वह लोग हथियारों से फायरिंग करते हुए चले गये। थाना महाराजपुरा में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 93/26 धारा 191(1),191(3),190, 109(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने उपचार घायल की मृत्यू होने से प्रकरण में इजाफा धारा 103 बीएनएस की जाकर आरोपियों की तलाश की गई।

उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी महाराजपुरा की पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया तथा तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 23.02.2026 को महाराजपुरा पुलिस को तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार एक 10 हजार का इनामी आरोपी सोनू उर्फ योगेन्द्र गुर्जर, लक्ष्मणगढ़ पुल के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया, जहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा भाग रहे संदिग्ध को घेराबंदी कर धरदबोचा, पूछताछ करने पर पकड़े गये संदिग्ध ने अपना नाम सोनू उर्फ योगेन्द्र गुर्जर पुत्र केशव सिंह निवासी ग्राम गिरगांव थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़ा गया 10 हजार का इनामी आरोपी उक्त प्रकरण में वांछित होने से उसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से उसके अन्य फरार साथियों तथा प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी सोनू उर्फ योगेन्द्र के खिलाफ पूर्व से थाना महाराजपुरा में 04 प्रकरण विभिन्न अपराधों के पंजीबद्ध हैं।

गिरफ्तार इनामी आरोपी :- सोनू उर्फ योगेन्द्र गुर्जर पुत्र केशव सिंह निवासी ग्राम गिरगांव थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर

keyboard_arrow_up
Skip to content