आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर जप्त की गई।
ग्वालियर दिनांक 15.11.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 18.10.2026 को फरियादी धर्मेन्द्र गुर्जर निवासी ग्राम मोहना, थाना गिजोर्रा ने जेएएच अस्पताल ग्वालियर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 18.10.2026 को शाम करीब 04 बजे जब वह अपने धान के खेत पर पहुंचा तो शैलेन्द्र गुर्जर की भैंस उसके खेत में फसल चर रही थी। फरियादी द्वारा पूर्व में भी आरोपियों को खेत में भैंस चराने से मना किया गया था। इसी बात को लेकर शैलेन्द्र गुर्जर, गोलू गुर्जर एवं बल्लू गुर्जर ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान गोलू एवं बल्लू ने उसे पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट की तथा शैलेन्द्र गुर्जर ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गिजोर्रा में अपराध क्रमांक 133/26 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों की पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 14.11.2026 को थाना प्रभारी गिजोर्रा को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का फरार आरोपी शैलू उर्फ शैलेन्द्र गुर्जर, गुजाँर रोड़ पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है, उक्त सूचना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति सफेद रंग की शर्ट पहने हुये दिखा जो पुलिस को गाड़ी से उतरता देख वहां से भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा नाम् पता पूछा तो उसने अपना नाम शैलेन्द्र सिंह उर्फ शैलू पुत्र जहेन्द्र सिंह उर्फ बल्लू गुर्जर उम्र 21 साल नि. ग्राम मोहना थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त पकड़े गये आरोपी की तलाश अपराध क्र. 133/26 में गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को ग्राम मोहना के पास सिद्ध बाबा स्थान के पीछे जंगल वाले रास्ते पर छिपाना बताया गया बाद उक्त आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी बरामद कर जप्त की गई। आरोपी से पुलिस द्वारा उसके फरार अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण:- शैलेन्द्र सिंह उर्फ शैलू पुत्र जहेन्द्र सिंह उर्फ बल्लू गुर्जर उम्र 21 साल नि. ग्राम मोहना थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर
जप्त मशरूका:- घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को जप्त किया।





