🔴 जुआरियों से कुल रकम 102600 रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की 01 गड्डी को जप्त किया।
ग्वालियर। 24.05.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 23.05.2026 को पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोल क्षेत्रांतर्गत गोल्डन लोटस मैरिज गार्डन के पास अजीत ड्राई क्लीनिंग की दुकान के पीछे खाली जमीन पर कुछ लोग पैसों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा थाना सिरोल व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगौली वं थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान गोल्डन लोटस मैरिज गार्डन के पास अजीत ड्राई क्लीनिंग की दुकान के पीछे सचिन तेंदुलकर मार्ग पहुंचे, जहां पर 08 व्यक्ति रुपए पैसों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे।
पुलिस टीम द्वारा घेरकर उन्हे पकड़ा और नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम (01) अनिल पुत्र श्रीराम अवतार बघेल उम्र 36 साल निवासी बघेल मोहल्ला खुरैरी, मुरार (02) वैभव पुत्र नवलकिशोर गोयल उम्र 30 साल निवासी लक्ष्मीगंज लश्कर, ग्वालियर (03) बन्टी उर्फ हरिनारायण व्यास पुत्र दाताराम उम्र 49 साल निवासी लक्ष्मीगंज अयोध्यानगरी, जनकगंज (04) सुरेश पुत्र उमारामजी जांगिड उम्र 47 साल निवासी लाइन नंबर 8 हजीरा, ग्वालियर (05) रज्जन सिंह पुत्र बृजभानसिंह भदौरिया उम्र 54 साल निवासी चन्दनपुरा, हजीरा (06) राजीव पुत्र राजेंद्र प्रसाद राजौरिया उम्र 44 साल निवासी एचजी ग्रुप बडागांव, मुरार (07) अजीत पुत्र वनवाली लाल वर्मा उम्म्र 29 साल निवासी सारिका नगर, थाटीपुर (08) मनोज पुत्र अतरसिंह शर्मा उम्र 41 साल निवासी पीएचई कालोनी चार शहर का नाका, हजीरा का होना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपीगण के कब्जे से 52 ताश के पत्ते की 01 गड्डी तथा कुल नगदी 102600/- रुपए नगद जप्त किये गये। आरोपीगणों का उक्त कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपीगण से मिली कुल रकम 102600 रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की 01 गड्डी को विधिवत जप्त किया गया। इसी दौरान सारे आरोपी पुलिस को मुखबिरी देने के शक में एक दूसरे से विवाद करने लगे, जिन्हें मौके पर काफी समझाया, लेकिन नहीं माने एवं और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर आमादा होने लगे, जिस पर से थाना सिरोल पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आरोपीगणों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत मौके पर गिरफ्तार किया गया और उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना सिरोल में अप0क्र0 95/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्त मशरूका: कुल रकम 102600 रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की 01 गड्डी को जप्त किया।





