🔴 सटारियों से 01 डेल कम्पनी का लेपटॉप, 04 मोबाइल, कई बैंक पासबुक, चेक बुक, एमटीएम कार्ड, आधार कार्ड, डायरी में हिसाब किताब कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 01 लाख 200 रूपये।

ग्वालियर 28.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 27.03.2026 को ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हस्तिनापुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम बिलारा में रामवीर सिंह राणा के द्वारा अपने घर में ऑनलाइन गेमिंग एवं किकेट मैच पर से हार जीत का रूपयो पैसों का सट्टा खिलाया जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर,भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना हस्तिनापुर व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार, एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक अमित शर्मा व थाना प्रभारी हस्तिनापुर उनि0 देवेन्द्र लोधी के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना हस्तिनापुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने पुलिस टीम ने ग्राम बिलारा में रामवीर सिंह राणा के घर पर जाकर चेक किया तो घर के अंदर कमरे में 02 लड़के लैपटॉप और मोबाइल फोन चलाते हुए मिले, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा कमरे के अंदर की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम रामवीर सिंह राणा पुत्र प्राण सिंह राणा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिलारा थाना हस्तिनापुर जिला ग्वालियर एवं दूसरे ने कृष्णा राणा पुत्र धर्मेन्द्र सिंह राणा उम्र 22 साल निवासी सदर का होना बताया।

पुलिस टीम द्वारा लेपटॉप एवं मोबाइल चेक करने पर उनमें ऑनलाइन गेमिंग एवं क्रिकेट सट्टा से सबंधित पैसे ट्रांसफर हेतु पीआई, बैंक खाता, व्हाट्सएप पर लेन देन सबंधी डाटा पाया गया। पकड़े गये दोनां व्यक्तियो से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा एमडी पेनल लॉटस057 वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है एवं खेलने वाले लोगों से म्यूल बैंक खातों के क्यूआर कोड भेजकर रूपये ट्रांसफर कराते हैं व लोगों को आईडी पासवर्ड तैयार करके गेमिंग एप में जीत का प्रभोलन देकर रुपये लगवाते हैं। उक्त वेब साइट हमें डीके बॉस नाम के व्यक्ति से ऑनलाइन मिली थी हम दोनों कमीशन पर काम करते हैं। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों व्यक्तियों का यह कृत्य धारा 4(ए) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से 01 डेल कम्पनी का लेपटॉप, 04 मोबाइल, कई बैंक पासबुक, चेक बुक, एमटीएम कार्ड, आधार कार्ड, डायरी में हिसाब किताब को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों के खिलाफ थाना हस्तिनापुर में अप0क्र0-20/26 धारा 4(ए) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका :- 01 डेल कम्पनी का लेपटॉप, 04 मोबाइल, कई बैंक पासबुक, चेक बुक, एमटीएम कार्ड, आधार कार्ड, डायरी में हिसाब किताब कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 01 लाख 200 रूपये।

keyboard_arrow_up
Skip to content