थाना बहोड़ापुर के सदाशिव नगर में कमरे में बंद एक युवती के साथ अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी और सूचना मिलते ही एफआरवी-16 एवं थाना बहोड़ापुर के प्रभारी श्री आलोक परिहार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवती को आवाज देकर गेट खोलने के लिए कहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने खिड़की से देखा कि युवती फांसी का फंदा लगाए दिखी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों की मदद से तत्काल दरवाजा तोड़ा और फंदा काटकर युवती को नीचे उतारा, युवती बेहोश हो चुकी थी। थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा तत्काल उसे उपचार हेतु जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर पहुंचाया गया।
ग्वालियर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक अनमोल जीवन सुरक्षित हो सका।
keyboard_arrow_up
Skip to content