ग्वालियर। दिनांक 10.12.2024 – संपूर्ण मध्यप्रदेश में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु दिनांक 25.11.2024 से 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ आयोजित किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर तथा डीएसपी महिला अपराध ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिला बाल विकास एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनचौपाल, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, रैली आदि कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा आमजन को ‘‘हम होंगे कामयाब’’ जागरूकता अभियान से अवगत कराते हुए नवीन कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराधों, गुड टच-बैड टच तथा हेल्प लाइन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

आज जागरूकता अभियान के अंतिम दिन दिनांक 10.12.2024 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहा जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा के अंतर्गत थाना पडाव अंतर्गत बस स्टेण्ड पर प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें महिला और पुरुष शामिल हुए जिन्हे उनि संजीता मिंज, सउनि मनीराम जाटव, महिला आरक्षक पिंकी राजपूत, महिला आरक्षक तारा देवी थाना पड़ाव स्टाफ द्वारा महिलाओं और बच्चियों की समस्याओं को नोट किया गया और उनकी समस्या के उचित समाधान किया गया एवं जेंन्डर आधारित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड,़ बलात्कार आदि एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। व महिलाओं व बालिकाओं ‘‘बेटी की पेटी’’ के महत्व को बताया गया। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों घरेलू हिंसा ,बाल विवाह, छेड़छाड़, बाल श्रम आदि के संबंध में चर्चा कर साइबर क्राइम के संबंध में भी बताया गया सुरक्षा की दृष्टी से महत्वपूर्ण विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हे गुड टच बैड टच के संबंध मेें भी विस्तार से बताया गया।

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा के अंतर्गत थाना बेहट में सहायक उप निरीक्षक सुचिता तिग्गा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेहट और संस्कार पब्लिक स्कूल बेहट के छात्र-छात्राओं को जेंडर आधारित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर स्कूली बच्चों को गुड टच बैड टच के संबंध मेें भी विस्तार से बताया गया। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों घरेलू हिंसा ,बाल विवाह, छेड़छाड़, बाल श्रम आदि के संबंध में चर्चा कर साइबर क्राइम के संबंध में भी बताया गया और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,100,181 आदि के संबंध में भी उपस्थित स्कूली बच्चों को जानकारी देकर जागरूक किया गया।

दिनांक 10.12.2024 को जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा के अंतिम दिन थाना पडाव क्षेत्र के अंतर्गत कोचिंग सेंटर लक्ष्मीबाई कॉलोनी मे प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें महिला और पुरुष शामिल हुए जिन्हे उनि संजीता मिंज, सउनि मनीराम जाटव महिला आरक्षक पिंकी राजपूत महिला आरक्षक तारा देवी थाना पडाव स्टाफ द्वारा उपस्थित लोगों को जेंन्डर आधारित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, बलात्कार आदि एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया और महिलाओं व बालिकाओं ‘‘बेटी की पेटी’’ के महत्व को बताया गया। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों घरेलू हिंसा ,बाल विवाह, छेड़छाड़, बाल श्रम आदि के संबंध में चर्चा कर साइबर क्राइम के संबंध में भी बताया जाकर विभिन्न हेल्प लाईन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर छात्राओं को गुड टच बैड टच के संबंध मेें भी विस्तार से बताया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content