🔴चेकिंग के दौरान कुल 72 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए ₹1.12,000/-(एक लाख बारह हजार रुपये) का समन शुल्क वसूला गया।
ग्वालियर 24.03.2026। आज दिनांक 24.03.2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्वालियर श्री प्रशांत पाण्डेय के आदेश के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) एवं डीएसपी यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री सक्षम नरूला, श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री विशाल जेठवा, श्रीमती मानसी बालूजा के मार्गदर्शन में शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ग्वालियर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान गोविंदपुरी चौराहे पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यवाही का विवरण उक्त अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। कुल 72 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए ₹1.12,000/- (एक लाख बारह हजार रुपये) का समन शुल्क वसूला गया। जिसमें विशेष रूप से 08 वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, 10 वाहनों पर अवैध हूटर तथा 10 वाहनों पर ब्लैक फिल्म (काली फिल्म) पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी नियमानुसार कार्यवाही की गई।

*अभियान का उद्देश्य*: इस विशेष चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
*यातायात पुलिस का संदेश*- ग्वालियर यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें एवं किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन (मॉडिफिकेशन) से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही के दौरान सीएसपी मुरार श्री अतुल सोनी, थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक उपेन्द्र चौहान, थाना प्रभारी मुरार मैना पटेल, थाना प्रभारी यातायात गोला का मंदिर सूबेदर अभिषेक रघुवंशी सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
*यातायात पुलिस ग्वालियर “आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”*





