🔴 थाना महाराजपुरा के अपराध क्रमांक 338/23 में फरार आरोपी राजू राव को पुलिस टीम ने हिजली, खड़गपुर पश्चिम बंगाल से पकड़ा।
🔴 आरोपी के विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा जारी 07 स्थाई वारंट भी लंबित थे।
🔴 पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को ग्वालियर लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की।

ग्वालियर दिनांक 15.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार आरोपियों तथा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों तथा स्थाई वारंटियों के संबंध में सूचना एकत्रित कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा पुलिस टीम को थाना के लंबित अपराधों में फरार आरोपियों व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पकड़ने हेतु लगाया गया।

तकनीकी सहायता से मिली पश्चिम बंगाल में छिपे होने की सूचना – दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस को तकनीकी सहायता के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना महाराजपुरा के अपराध क्रमांक 338/23 धारा 406, 294 भादवि में फरार आरोपी राजू राव निवासी हिजली, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल में फरारी काट रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना महाराजपुरा के सउनि मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश करते हुए उसे पुरी गेट, हिजली खड़गपुर में चौपाटी के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तथा पुलिस की पकड़ से छूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ से उसे पकड़ लिया।

07 स्थाई वारंट भी थे लंबित – गिरफ्तार आरोपी राजू राव को थाना महाराजपुरा के अपराध क्रमांक 338/23 के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी प्रकरण क्रमांक 1707/22, 2195/22, 651/25, 3558/24, 3453/24, 343/24 एवं 3455/24 में जारी स्थाई वारंटों की भी जानकारी दी गई।

गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को माननीय एसीजेएम न्यायालय, हिजली के समक्ष ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी राजू राव का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया गया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर ग्वालियर वापस आ गई है तथा उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी एवं स्थाई वारंटी- राजू राव पुत्र स्व कुन्डल राव उम्र 59 साल निवासी डी ब्लॉक शताब्दीपुरम ग्वालियर हाल पुरी गेट हिजली खड़गपुर पश्चिम बंगाल

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, सउनि मनोज शर्मा, प्रआर अरविन्द शर्मा, आर गिर्राज गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content