ग्वालियर। 25.11.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 25.11.2026 को 12 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुई तथा शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि दिनांक 25.11.2026 को शाम उसकी मां कुछ समय के लिए पड़ोस में गई हुई थी, तभी जान पहचान का अरविंद रावत उसके घर पानी मांगने के बहाने आया। उसके बाद आरोपी ने बाथरूम जाने के बहाने कमरे में पहुंचकर बालिका को पीछे से पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बालिका के चिल्लाने पर उसके भाई-बहन मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता के शिकायती आवेदन पर आरोपी अरविंद रावत के विरुद्ध दिनांक 25.11.2026 को थाना अजाक ग्वालियर में अपराध क्र0- 06/26 धारा 74,75(2),बीएनएस, धारा 7,8 पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल को पुलिस की टीमें बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अजाक श्री बिंदुसार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजाक ग्वालियर कीर्ति अजमेरिया के नेतृत्व में थाना अजाक, थाना भितरवार की पुलिस टीम गठित कर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 25.11.2026 को पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी अरविंद रावत निवासी ग्राम आंडर करैरा जिला शिवपुरी को 24 घंटे के अंदर भितरवार से धरदबोचा। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीः- आरोपी अरविंद रावत पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम आंदर करैरा जिला शिवपुरी

 

keyboard_arrow_up
Skip to content