 पुलिस ने घर से लगभग 12 लाख रूपये कीमत से अवैध पटाखें किए जप्त।
ग्वालियर। 26.10.2026। दीपावली एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्बाइड गन, अवैध एवं प्रतिबंधित पटाखों और विस्फोटक सामग्री के अवैध निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 25.10.2026 को थाना गिरवाई पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अजय कुशवाह निवासी बिरथरियों का पुरा हनुमान जी के मंदिर के पास गिरवाई स्थित मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करके रखे हुए है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस से प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर को थाना गिरवाई पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी ग्रामीण श्री बिन्दुसार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरवाई निरी0 सुरेन्द्रनाथ सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान बिरथरियों का पुरा हनुमान जी के मंदिर के पास गिरवाई स्थित मकान में जाकर देखा तो घर पर मकान में रहने वाले किरायेदार नीरज शाक्य एवं बाबूलाल कुशवाह मिले। जिन्होने पूछताछ में बताया कि मकान के पीछे स्थित एक कमरे में मकान मालिक अजय कुशवाह का ताला लगा हुआ है तथा उसमें भारी मात्रा में आतिशबाजी रखी हुई है। पुलिस द्वारा मकान मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
पुलिस द्वारा परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए कमरे का ताला खुलवाया। कमरे की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी एवं पटाखे रखे मिले। किरायेदारों से आतिशबाजी के भंडारण संबंधी वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मकान मालिक के पास इस प्रकार आतिशबाजी रखने अथवा बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। जिस पर से पुलिस द्वारा मौके पर समस्त आतिशबाजी कीमती लगभग 12 लाख रूपये की विधिवत जप्त कर की गई। पुलिस द्वारा उक्त मामले में आरोपी मकान मालिक अजय कुशवाह पुत्र नबल कुशवाह निवासी बिरथरियों का पुरा गिरवाई के खिलाफ थाना गिरवाई में अप0क्र0-211/26 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त विस्फोटक सामग्रीः- अवैध आतिशबाजी/पटाखे कीमती लगभग 12 लाख रूपये।
keyboard_arrow_up
Skip to content