ग्वालियर। 21.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* फरियादिया ममता(परिवर्तित नाम) निवासी गिजोर्रा, जिला ग्वालियर ने थाना गिजोर्रा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 10.10.2026 को वह और उसके पति घर से बाहर गये हुए थे और घर पर उनकी लड़की उम्र 16 वर्ष 05 माह अकेली थी। दिनांक 11.10.2026 को े घर वापस आने पर पुत्री घर पर नहीं मिली तथा उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। जिसकी आसपास तथा गांव में तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। मुझे संदेह है कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना गिजोर्रा में अप0क्र 132/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उनि0 उपेन्द्र सिंह धाकड़ के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना गिजोर्रा पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका की तलाश रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड व आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

इसी दौरान दिनांक 20.10.2026 को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में गुमशुदा बालिका लखनऊ में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने लखनऊ से गुमशुदा बालिका को दस्तयाब कर ग्वालियर लाया गया। थाना गिजोर्रा पुलिस द्वारा बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। परिजनों ने थाना गिजोर्रा पुलिस द्वारा बालिका की तलाश हेतु किये गये प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content