ग्वालियर। 17.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरण:-
(1) फरियादी मोहन(परिवर्तित नाम) निवासी आरोन थाना आरोन जिला ग्वालियर ने थाना आरोन में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14.10.2026 को दोपहर करीब 12.00 बजे उसकी लड़की नेहा(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल 08 माह घर से बिना बताये कही चली गई और काफी देर तक नही लौटी तो सभी लोनो ने उसकी तलाश गाँव मे तथा आस पास और अपने नजदीकी रिश्तेदारी मे की, कही कोई जानकारी नही मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना आरोन में अप०क्र0-68/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
(2) फरियादी रमेश(परिवर्तित नाम) निवासी आरोन जिला ग्वालियर ने थाना आरोन में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14.10.26 को दोपहर के समय उसकी भांजी सीमा(परिवर्तित नाम) उम्र 18 साल 10 माह निवासी मुरैना हाल निवासी आरोन घर से बिना बताए कहीं चली गई और काफी देर तक नही लौटी तो सभी लोगों ने उसकी तलाश गाँव मंे तथा आसपास और अपने नजदीकी रिश्तेदारी में की, कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना आरोन में अप०क्र0-69/26 धारा 140(3) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरोन उप. निरीक्षक बलवीर सिंह मावई के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त दोनों प्रकरण में गुमशुदा बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना आरोन पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिकाओं की तलाश रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड व आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
इसी दौरान दिनांक 16.10.2026 को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में गुमशुदा बालिकाएं कम्पू ग्वालियर में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर जाकर गुमशुदा दोनों बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में बालिकाओं ने गुस्सा होकर घर से जाना बताया तथा उसने बताया कि उनके साथ कोई घटना घटित नही हुई है और न ही उन्हें कोई लेकर गया था। थाना आरोन पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से उक्त दोनों गुमशुदा बालिकाओं को 24 घण्टे के अंदर सकुशल दस्तयाब किया गया।
परिजनों ने थाना आरोन पुलिस द्वारा बालिकाओं की तलाश हेतु किये गये प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया। थाना आरोन पुलिस द्वारा अपहृत बालिकाओं को परिजनों के सुपुर्द किया।





