ग्वालियर। 20.07.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया रूकसार(परिवर्तित नाम) निवासी बहोडापुर ग्वालियर ने थाना बहोड़ापुर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 17.07.2026 को उसकी लड़की उम्र 17 बर्ष बाजार से चप्पल लेने बाजार गई थी। परन्तु वह काफी समय बाद वापस नहीं आई तो उसकी तलाश बाजार व आस पड़ोस में की परन्तु उसका कुछ पता नही चला है। मुझे शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसला कर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0 250/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.07.2026 को उक्त अपहृत बालिका को बहोड़ापुर क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा अपहृता से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। बालिका के कथन उपरान्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।





