ग्वालियर। 09.04.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादिया गीता(परिवर्तित नाम) निवासी टेकनपुर जिला ग्वालियर ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 04.04.2026 को दोपहर के समय उसका लड़का मनीष(परिवर्तित नाम) उम्र लगभग 16 साल घर से बिना बताये कहीं चला गया है। मैनें व मेरे घरवालों ने उसको काफी तलाश किया लेकिन मेरे लडके का कोई पता नहीं चल सका है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अप0क्र0 177/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा टेकनपुर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरी. बलवीर सिंह मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम को उक्त अपहृत नाबालिग बालक की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालक की पतारसी हेतु उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की जाकर क्षेत्र में तलाश की गई।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.04.2026 को उक्त अपहृत नाबालिग बालक को छीमक थाना चीनोर से सकुशल बरामद कर लिया। उक्त नाबालिग बालक की सकुशल दस्तयाबी के संबंध में उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु किये गये त्वरित प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।

keyboard_arrow_up
Skip to content