🔴 थाना पिछोर, गिजौर्रा एवं टेकनपुर चौकी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
ग्वालियर। दिनांक 03.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 03.03.2026 को थाना प्रभारी पिछोर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम चिरुली में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब बनाकर विक्रय की जा रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा पुलिस टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उप निरी. शिवम, थाना प्रभारी गिजौर्रा उप निरी. उपेन्द्र धाकड़ एवं टेकनपुर चौकी प्रभारी उप निरी.बलवीर मावई के साथ संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु रवाना हुए। पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम चिरुली पहुंची जहाँ मुखबिर द्वारा बताया गया कि नाले किनारे चिरुली में ईशाक खान पुत्र नजीर खान निवासी चिरुली का अवैध देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब अपने घर के खेत के पास नहर किनारे बेच रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर मौके का लाभ उठाकर गेहूँ के खेतों में से होकर भाग गया। लोगों से पूछताछ पर पता चला की उक्त व्यक्ति ईशाक खान था एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर तलाशी लेने पर ईशाक खान के खेत के किनारे झाड़ियों के अंदर एक प्लास्टिक की केन में करीब 20 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब होना पाई गई और वहां पर लगभग 300 लीटर गुढ़ लहान पाया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर नष्ट किया गया।
जप्त मशरूकाः- एक प्लास्टिक की केन में कच्ची हाथ भट्टी की बनी कुल 20 लीटर अवैध शराब कीमती दो हजार रूपये।





