🔴 वारंटी के खिलाफ माननीय न्यायालय के द्वारा 05 स्थायी वारंट जारी किये गये थे।
ग्वालियर दिनांक 16.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्त समस्त थाना प्रभारियों को फरार स्थाई वारंटियों के संबंध में सूचना एकत्रित कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को फरार स्थाई वारंटी मुकेश जिझौतिया को पकड़ने हेतु लगाया गया।
आज दिनांक 16.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा फरार स्थाई वारंटी मुकेश जिझौतिया को महावीर पुरा डबरा से गिरफ्तार किया गया। पकडे गये फरार वारंटी के खिलाफ थाना डबरा सिटी के प्रकरण क्रमांक प्र0क0 1537/14, 2001/17, 2696/16, 2541/16, 2104/18 धारा 138 एनआईए एक्ट में माननीय न्यायालय के द्वारा 05 स्थायी वारंट जारी किये गये थे। पुलिस द्वारा चेक बाउंस के प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी की लगातार तलाश कर रही थी, जिसे आज थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार स्थायी वारंटी– मुकेश जिझौतिया पुत्र पातीराम जिझातिया निवासी महावीर पुरा डबरा।
keyboard_arrow_up
Skip to content