ग्वालियर दिनांक 02.05.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 02.02.2026 को ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कम्पू के अपराध क्रमांक 177/25 धारा 303(2) बीएनएस इजाफा धारा 123 बीएनएस में फरार इनामी आरोपी वीरेन्द्र यशपाल (जाटव) चौहान प्याऊ ठाठीपुर के पास खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) व अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना कम्पू व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व डीएसपी मनीष यादव एवं सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू निरी0 अमर सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. अमित शर्मा के द्वारा थाना कम्पू व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो चौहान प्याऊ थाटीपुर पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखायी दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र यशपाल (जाटव) उम्र 40 साल निवासी गल्ला कोठार थाना थाटीपुर जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये व्यक्ति से थाना कम्पू के अपराध सदर में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से 02 हजार रूपये नगद मिले, जिन्हे जप्त किया जाकर आरोपी को थाना कम्पू के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 03 हजार का इनाम घोषित किया था।
गिरफ्तार आरोपीः- वीरेन्द्र यशपाल (जाटव) उम्र 40 साल निवासी गल्ला कोठार थाना थाटीपुर जिला ग्वालियर।





