ग्वालियर दिनांक 10.11.2026। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में विभिन्न लंबित आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे द्वारा थाना प्रभारी गोला का मंदिर को थाना के अप0क्र0-551/17 धारा 392 बीएनएस, 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता के आधार पर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी शिवम गौतम को लुधियाना एवं आरोपी प्रदीप गौतम को उन्नाव (उ0प्र0) से पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों ने पूछताछ में उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी शिवम गौतम से छीना गया वीवो मोबाइल विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को थाना गोला का मंदिर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी वर्ष 2017 से फरार चल रहे थे।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी विकास कुशवाह ने थाना गोला का मंदिर में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 08.09.2017 को वह नागाजी कॉलेज झॉसी रोड पर पुलिस आरक्षक की परीक्षा देकर वापस अपने घर जा रहा था जैसे ही मैं मेला ग्राउंड की पीछे वाली रोड की तरफ आया तभी पीछे से दो लडके काली रंग की होन्डा साइन मोटर सायकिल से आये और मेरे हाथ से मेरा बीबो कंपनी का मोबाइल छीनकर भाग गये तथा मुझे धक्का मारकर गिरा दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गोला का मंदिर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0-551/17 धारा 392 बीएनएस, 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. शिवम गौतम पुत्र गणेश गौतम उम्र 20 साल निवासी ग्राम पूरनदास खेड़ा थाना पुर्वा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश।
2. प्रदीप गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम उम्र 26 साल निवासी ग्राम जेरी थाना खीरो जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश।

जप्त मशरूकाः- छीना गया वीवो मोबाइल किया जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content