ग्वालियर। दिनांक 16.09.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी गुरुलाल सिंह निवासी भदेश्वर ने थाना चीनौर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 15.09.2026 को सुबह 8.00 बजे वह अपने खेत पर तार फैंसिग कर रहा था तभी ताऊ का लडका गुरुसेवक सिंह आया और मां बहिन की गालियां देकर बोला तार फैसिंग मत कर मैने कहा तुम्हारा यहां कुछ नहीं है मैं अपनी जगह में कर रहा हूँ तभी ताऊ रंजीत सिंह हाथ में डंडा लेकर आये और गालियां देते हुए मुझे पकड लिया तभी गुरुसेवक सिंह ने मेरी लात घूंसो से मारपीट की जिससे मेरे शरीर में मूंदी चोट आयी मैं घर चला आया फिर मैने अपने पडोस में रहने वाले बीर सिंह सरदार, चाचा और फूफा को बात बतायी तभी 11.30 बजे करीब हम सभी घर के बाहर रोड पर खडे थे उसी समय रंजीत सिंह अपने हाथ में 315 बोर का कट्टा लिये हुये व उसका लडका गुरुसेवक सिंह हाथ में बंदूक लिये गालियां देते हुये आये और रंजीत सिंह ने जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया जो बीर सिंह के दाहिने हाथ की कोहनी के पास लगी और दोनांे लोगों ने दो तीन राउण्ड और फायर किये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना चीनौर में दोनों आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 105/2026 धारा 125,109(1),115(2),296(ए),351(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना चीनौर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित दोनों आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चीनौर उनि0 शैलेन्द्र सिहं गुर्जर के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित दोनों आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के आरोपीगण घरसोंदी तिराहा के पास देखे गये हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा घरसौंदी तिराहा पर मुखबिर के बताए हुलिआ के 02 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को अपनी तरफ आता देख भागने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम गुरुसेवक सिहं व रंजीत उर्फ काडा बताया। दोनों संदिग्धों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी रंजीत की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त कट्टा व 01 जिन्दा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को थाना चीनौर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. गुरुसेवक सिहं पुत्र रंजीत सिंह सिख उम्र 22 साल नि ग्राम भदेश्वर थाना चीनौर ग्वालियर।
2. रंजीत उर्फ काडा पुत्र मोहन सिंह सिख उम्र 50 नि ग्राम भदेश्वर जिला ग्वालियर।
जप्त हथियार- एक 315 बोर का कट्टा मय जिन्दा राउण्ड।





