ग्वालियर। दिनांक 09.04.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी साहब सिंह बघेल निवासी डबरा गांव वार्ड नंबर 03 ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 03.04.2026 की शाम को वह अपने पिताजी के साथ घर के बाहर बैठे हुये थे तभी मेरे घर के बाहर योगेश दुबे, ओम दुबे, अनिल चौहान एवं लखन मंडेलिया आये और सभी चारां लोग मेरे घर के पास वाली जमीन के विवाद पर से मुझे और मेरे पिता को माँ-बहन की गालियां देने लगे मैने गाली देने से मना किया तो ओम दुबे व अनिल चौहान ने अपनी-अपनी बंदूको से हवाई फायर किये तब मैं व मेरे पिता डर के मारे घर के अंदर चले गये उक्त चारो लोग कह रहे थे कि अगर तुम लोग उस जमीन पर दिखे तो जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 अपराध क्रमांक 178/26 धारा 125,296(बी),351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश उनके छिपने के संभावित जगहों पर की गई तथा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपीगण ओम उर्फ अभिषेक दुबे, अनिल चौहान व लखन मंडेलिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर आरोपी अभिषेक उर्फ ओम के घर से घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर रायफल (बन्दूक) एवं एक 315 बोर की बंदूक को विधिवत जप्त किया गया। तीनों आरोपियों को थाना डबरा सिटी के अप0क्र0- 178/26 धारा 125,296(बी),351(2) बीएनएस इजाफा धारा 3(5) बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से उनके अन्य साथी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. ओम उर्फ अभिषेक दुबे पुत्र राजेश दुबे उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 03 डबरा गांव।
2. अनिल चौहान पुत्र मानसिहं चौहान उम्र 23 साल निवासी सदर।
3. लखन मंडेलिया पुत्र रिंकू मंडेलिया उम्र 24 साल निवासी अयोध्या कॉलोनी डबरा गांव।
जप्त मशरूका :- घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर रायफल एवं एक 315 बोर की बंदूक एवं दो जिंदा राउंड एक 12 बोर व एक 315 बोर के किये जप्त।





