ग्वालियर दिनांक 19.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फरार इनामी वारंटियों आरोपियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 19.08.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा सिटी के अपराध क्रमांक 355/2004 धारा 489(ए),489(बी) भादवि में फरार 05 हजार का इनामी एवं थाना डबरा शहर में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के सीआरए क्रमांक 230/2005 में स्थाई वारंटी अरविंद जाट रेलवे स्टेशन डबरा पर है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक कर इनामी वारंटी के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु डबरा रेलवे स्टेशन भेजा गया। पुलिस द्वारा डबरा रेलवे स्टेशन से मुखबिर के बताये हुलिया के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अरविन्द पिता स्व. बहादुर सिहं जाट निवासी ग्राम चुरली थाना पिछोर जिला ग्वालियर का होना बताया।
उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में बीएसएफ टेकनपुर में 78 बटालियन की एफ कंपनी में आरक्षक था वर्ष 2004 में ही छुट्टी के दौरान जाली मुद्रा मेरे पास पकड़ी गई थी तब वह लगभग एक वर्ष के लिये जेल गया था और फिर बचने के लिये अपने घर से भाग गया था और ग्राम डींग तहसली बल्लभगढ जिला फरीदाबाद में निवास कर रहा था। उसी दौरान उसनेे शादी की थी उसकी एक बेटा भी है तब से उसने अपने परिवार के सभी लोगो से संबंध खत्म कर दिये थे तथा कभी पेशी पर नही आया था। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था तथा आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा एक स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।
गिरफ्तार इनामी वारंटी: अरविन्द पिता स्व. बहादुर सिहं जाट निवासी ग्राम चुरली थाना पिछोर जिला ग्वालियर।





