🔴 पीआरसुदा आरोपी आदित्य भदौरिया की निशादेही से 01 सोने की चेन एवं 04 सोने की अंगूठियां।
🔴 गिरफ्तार आरोपी विष्णु गुर्जर से 01 जोड़ी सोने के बाला एवं 01 जोड़ी सोने की छोटी बालियां।

ग्वालियर। दिनांक 10.08.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर, अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 309/26, धारा 318(4) बीएनएस के प्रकरण में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपियों से सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं।

उक्त प्रकरण में रीवा केन्द्रीय जेल में निरुद्ध आरोपी आदित्य भदौरिया पुत्र दिनेश भदौरिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी विक्रमपुर, पहाड़ी के पीछे, शताब्दीपुरम, ग्वालियर को माननीय न्यायालय के आदेश पर प्रकरण का मशरूका बरामद करने हेतु पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी की निशादेही पर पुलिस टीम पीर बाबा दरगाह के पीछे, टाइगर चौक पहुंची, जहां से एक सोने की चेन एवं 04 सोने की अंगूठियां विधिवत जप्त की गईं। आरोपी से शेष मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर उसने उक्त जेवरात अपने साथी रामू शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी महाराणा प्रताप नगर, थाना गोला का मंदिर, ग्वालियर, विष्णु गुर्जर पुत्र परमाल सिंह गुर्जर निवासी मुगलपुरा, बिजौली, ग्वालियर एवं महेन्द्र परिहार निवासी भिण्ड, हाल किराये से तोमर टेंट हाउस के पास पटरी रोड, ग्वालियर को देना बताया।

आरोपियों की तलाश के दौरान थाना महाराजपुरा पुलिस टीम द्वारा पुराना रेलवे स्टेशन के पास भदरौली में दबिश दी गई। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु गुर्जर पुत्र परमाल सिंह गुर्जर, उम्र 31 वर्ष, निवासी मुगलपुरा, बिजौली, ग्वालियर बताया। पकड़े गए आरोपी विष्णु गुर्जर की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की बाईं जेब से दो सफेद पन्नियां मिलीं। एक पन्नी में सोने का एक जोड़ी बाला तथा दूसरी पन्नी में सोने की एक जोड़ी छोटी बाली मिली, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी विष्णु गुर्जर ने बताया कि उक्त सोने के बाला एवं छोटी बालियां उसने करीब दो माह पूर्व आरोपी आदित्य भदौरिया से प्राप्त की थीं। इसके अतिरिक्त उसने 04 सोने की चूड़ियां एवं एक जोड़ी सोने की झुमकी भी आदित्य भदौरिया से प्राप्त करना बताया, जिन्हें गलाकर आदित्य भदौरिया को 03 लाख 97 हजार रुपये देना बताया गया है।

थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा शेष आरोपी रामू शर्मा एवं महेन्द्र परिहार के संबंध में पूछताछ की गई, किंतु आरोपी विष्णु गुर्जर द्वारा उनके संबंध में कोई जानकारी होना नहीं बताया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण में शेष मशरूका की बरामदगी एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 02.06.2026 को आवेदिका माधुरी देवी निवासी शताब्दीपुरम, ग्वालियर द्वारा थाना महाराजपुरा में शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में लेख किया गया कि दिनांक 04.05.2026 को उसकी पुत्री के मोबाइल पर आदित्य भदौरिया पुत्र दिनेश सिंह निवासी सीएम राइज मॉडल स्कूल के पास, शताब्दीपुरम, ग्वालियर द्वारा मैसेज कर बताया गया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है तथा उसे पैसों की अत्यंत आवश्यकता है और उसका बचना मुश्किल है। उक्त बातों से प्रभावित होकर अनुष्का ने घर की अलमारी में रखे 02 सोने की चेन, 04 चूड़ी, 04 अंगूठी, झुमकी, बाला, 02 छोटी बालियां तथा नगद 01 लाख रुपये आदित्य भदौरिया को दे दिये। उक्त सोने के जेवरात की अनुमानित कीमत 20-21 लाख रुपये बताई गई। लगभग 15 दिन बाद आवेदिका द्वारा घर की अलमारी देखने पर उक्त जेवरात एवं नगदी गायब मिले। इस संबंध में पुत्री से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त समस्त जेवरात एवं नगद राशि आदित्य भदौरिया को दे दी है तथा आदित्य द्वारा 02 दिन बाद वापस करने का आश्वासन दिया गया था। इसके पश्चात आदित्य द्वारा बताया कि वह सट्टे में सब कुछ हार गया है और बुरी तरह फंस गया है। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत शिकायत एवं जांच से प्रथम दृष्टया आदित्य भदौरिया द्वारा झूठी एवं भ्रामक बातों से आवेदिका की लड़की को विश्वास में लेकर उक्त सोने के जेवरात एवं नगद राशि प्राप्त करना पाया गया। जांच उपरांत आरोपी आदित्य भदौरिया के विरुद्ध थाना महाराजपुरा में अपराध क्रमांक 309/26, धारा 318(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*जप्त मशरूका*:-
1. आरोपी आदित्य भदौरिया की निशादेही से 01 सोने की चेन एवं 04 सोने की अंगूठियां।
2. आरोपी विष्णु गुर्जर से 01 जोड़ी सोने के बाला एवं 01 जोड़ी सोने की छोटी बालियां।

*सराहनीय भूमिका*:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, उप निरी. राजीव सोलंकी, प्र.आर. विमल तोमर, प्र.आर. सत्येन्द्र राजावत, आर. भानु सिकरवार, आर. सोनू प्रजापति, आर. शैलेन्द्र तोमर, आर. रामसेवक मावई, आर. रूस्तम गुर्जर, म.आर. लक्ष्मी तोमर की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content