ग्वालियर। 26.04.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे द्वारा टमटम व ऑटो में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरों को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर (रापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को टमटम व ऑटो में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया
घटना का संक्षिप्त विवरण: फरियादिया श्रीमती राधा कोरी निवासी मरघट रोड चार शहर का नाका ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 24.04.2026 को वह अपने मायके फूलपुर जा रही थी और वह परशुराम चौराहा डबरा से टैक्सी में बैठ, उक्त टैक्सी में पहले से दो महिलाएं बैठी हुई थीं। टैक्सी जैसे ही रेलवे पुल के ऊपर पहुंची तो टैक्सी में बैठी महिलाएं उतर गई। उसके बाद मैने अपना बैग चेक किया तो बैग में रखी चांदी की करदौनी, नगदी 2 हजार रूपये तथा आधार कार्ड की कोटो कापी नही मिली। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप०क0 211/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के नेतृत्व में थाना बल की टीम टीम को थाना डबरा सिटी के अप०क० 133/26 एवं 211/26 धारा 303 (2) बीएनएस में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा टमटम में चोरी करने वाली संदिग्ध महिलाओं की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि टमटम व ऑटो में चोरी करने वाली दो संदिग्ध महिलाएं पिछोर तिराहा मंदिर के पास देखी गई है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। जहां पर पुलिस को दो संदिग्ध महिलाएं खड़ी दिखी, महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़कर उनका नाम व पता पूछा तो एक ने शांति देवी पत्नी रामेश्वर आदिवासी उम्र 55 साल निवासी रेलवे स्टेशन के पास आगरा हाल फूलगंज बामोर जिला मुरैना तथा दूसरी ने पूनम पत्नी मोनू आदिवासी उम्र 22 साल निवासी रेलवे स्टेशन के पास अग्रवास फूलगंज बामोर जिला मुरैना बताया।
महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर उक्त संदिग्ध महिलाओं के पास चांदी की करदौनी व 2 हजार रूपये नगदी मिली, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने दिनांक 24.04.2026 को टैक्सी में बैठी एक महिला के बैग से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों महिलाओं को अप०क0 211/26 धारा 303(2) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर थाना डबरा सिटी के दूसरे अपराध क्रमांक 133/26 धारा 303(2) बीएनएस जिसमें टमटम में बैठी महिला के जेवरात चोरी गए थे, के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका- चांदी की करदौनी व 2 हजार रूपये नगदी।
keyboard_arrow_up
Skip to content