🔴 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार की जप्त।

ग्वालियर। 25.09.2026 ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादिया ममता चौरसिया निवासी चौरसिया कॉलौनी गुढा गुढी का नाका कम्पू ग्वालियर हाल गली नम्बर 05 नाका चन्द्रवदनी झांसीरोड ग्वालियर ने थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई कि उसका विजय गजराज ट्रैवल्स बस सर्विस के नाम से चेतकपुरी पैंट्रोल पम्प के पास ऑफिस है। दिनांक 22.09.2026 के रात्रि करीबन 09.40 बजे मेरे पास ऑफिस स्टॉफ रोहित कुशवाह का फोन आया और उसने बताया कि दीदी कोई व्यक्ति ऑफिस के बाहर से पत्थर मारकर तोड़-फोड़ कर गया है। ऑफिस आकर देखा तो ऑफिस के मुख्य कांच का गेट पूरा टूटा हुआ था एवं ऑफिस मंे रखा लेपटॉप एवं ऑफिस स्टॉफ रोहित का मोबाईल फोन भी टूटा हुआ था। फिर मैने अपने ऑफिस के कैमरे चेक किए तो एक कार सफेद रंग की ऑफिस के सामने रूकी और उसमे तीन लडकों ने उतरकर ऑफिस की तरफ पत्थर फैंके हैं। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पूर्व) डॉ. श्री शिवेश सिंह बघेल को थाना झॉसीरोड़ पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरी0 शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चेक कर आरोपियों द्वारा उपयोग की गई स्विफ्ट डिजायर को चिन्हित कर उसकी जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त कार कार्तिक तिवारी निवासी गुढा गुढी का नाका के नाम पर होना पाया गया। उक्त जानकारी के आधार पर कार मालिक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घटना के समय उक्त कार साहिब खान उर्फ मोनू खान लेकर गया था। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में तीनों संदेहियों को पकड़ लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपने नाम (1) विक्की राव पुत्र लक्ष्मण राव उज्जैनकर उम्र 28 साल निवासी राजीव नगर कंजाची बाबा की दरगाह थाना कम्पू ग्वालियर, (2) शारीक उर्फ चिंटू पुत्र शकील खान उम्र 21 साल निवासी अवाडपुरा इन्द्रानगर कम्पू ग्वालियर, (3) साहिब खान उर्फ मोनू खान पुत्र फिरोज खान उम्र 25 साल निवासी खंजाची बाबा की दरगाह के पास गुढा गुढी का नाका कम्पू का होना बताया।

पकड़े गये तीनों संदेहियों से उक्त प्रकरण में संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों में से आरोपी साहिब खान उर्फ मोनू खान से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार क्र0- एमपी07-एआर-9555 को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपियों से उक्त घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव, उनि0 आशीष शर्मा, सउनि राजवीर सिंह यादव, प्रआर0 शैलेश सिंह, प्रआर0 प्रताप सिंह, प्रआर0 सुशील चौहान, प्र.आर0 धीरज प्रजापति, आर0 अगंद, नीरज, आर0 चालक नीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content