ग्वालियर। 24.02.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी राहुल वर्मा निवासी साठ फुट रोड जगजीवन नगर थाटीपुर ने थाना ठाठीपुर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 21.02.2026 की रात्रि को वह स्टेशन से वापस अपने घर आया तो घर के बाहर गली में दो लडके सुमित आदिवासी व राहुल आदिवासी मोटरसाइकल से स्टंट कर रहे थे मैने कहा कि यहां से कहीं ओर जाकर स्टंट कर लो इसी बात पर से दोनां लोग मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे और मेरी मारपीट का दी साथ ही मेरे पड़ोसी की मोटर सायकिल के साथ तोड़फोड कर दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ठाठीपुर में अप0क्र0- 48/26 धारा 115(2),296(ए),324(4),351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार फरियादी रोहित वर्मा निवासी साठ फुट रोड जगजीवन नगर थाटीपुर ने थाना में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 23.01.2026 की रात को वह अपने घर पर ही था तभी कुंदन आदिवासी अशोक आदिवासी, सुमित आदिवासी, सौरभ आदिवासी घर के अंदर घुस आये और मुझे पुरानी रंजिश पर माँ बहन की गालियां देने लगे और मेरी लात घूसों से मारपीट कर दी। मेरी बहन मुझे बचाने आई तो अशोक आदिवासी ने एक ईंट हाथ में लेकर मेरी बहन को मारी दी तभी सौरभ ने एक ईंट हाथ में लेकर पड़ोसी की खड़ी गाडी में मारी जिससे गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ठाठीपुर में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0- 52/26 धारा 333,115(2),296(ए), 324(4),351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा उक्त प्रकरणों के आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी ग्वालियर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी थाटीपुर को उक्त प्रकरण के सभी आरोपियां की पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश उनके निवास भीम नगर पर की गई तो थाना ठाठीपुर के अप0क्र0- 48/26 में आरोपी सुमित उर्फ़ पप्पू पुत्र अशोक गौड़ उम्र 19 साल निवासी भीम नगर ठाठीपुर को पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण में संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी से काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल को विधिवत जप्त की गई।

इसी प्रकार पुलिस टीम ने अपराध क्रमांक 52/26 में आरोपी अशोक पुत्र सुरेश गौड़ उम्र 42 साल निवासी भीम नगर ठाठीपुर ग्वालियर एवं सुमित उर्फ़ पप्पू पुत्र अशोक गौड़ उम्र 19 साल निवासी भीम नगर ठाठीपुर को भी भीम नगर से गिरफ्तार किया गया तथा उक्त प्रकरण में एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। थाना ठाठीपुर पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों को न्यायालय पेश किया जावेगा। उक्त दोनों आरोपियों पर पूर्व से 05-05 अपराध पंजीबद्ध हैं।

जप्त वाहन :- काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल की जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content