ग्वालियर। दिनांक 07.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों तथा अवैध शराब बनाने व बैचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब बनाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा देहात निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा थाना बल की टीम को अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना डबरा देहात पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान ग्राम इटायल में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक महिला सफेद रंग की प्लास्टिक कट्टी में हाथ भट्टी से बनी हुई शराब भरकर महाराजपुर दफाई नहर की पुलिया के पास बेच रही है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर एक महिला दिखी जो पुलिस को देखकर महिला भागने का प्रयास करने लगी, जिसे महिला आरक्षक व पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीषा कंजर पत्नि सोनू कंजर उम्र 30 साल निवासी ग्राम दुबा थाना करहिया जिला ग्वालियर हाल चक कटना थाना करहिया जिला ग्वालियर का होना बताया और पास में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी को खोलकर देखा तो उसमें हाथ भट्टी से बनी हुई देशी शराब थी। आरोपिया का यह कृत्य धारा 49(क) आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाने से मौके पर अवैध शराब को जप्त कर महिला को गिरफ्तार किया गया।

इसी दौरान एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि पीली कोठी के पास एक बीड़ी पुड़िया की दुकान में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है, सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पीली कोठी पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ा एवं नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रकाश पुत्र अमरसिंह कुशवाह उम्र 36 साल निवसी ग्राम बारौल थाना डबरा देहात का होना बताया। उस व्यक्ति के पास बीड़ी पुड़िया की दुकान में रखें कागज के कार्टून को चेक किया तो उसमें 35 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब के मिले। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाया जाने से मौके पर अवैध शराब को विधिवत जप्त कर धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर रूकसत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- मनीषा कंजर पत्नि सोनू कंजर उम्र 30 साल निवासी ग्राम दुबा थाना करहिया जिला ग्वालियर हाल चक कटना थाना करहिया जिला ग्वालियर

जप्त मशरूकाः- एक पाँच लीटर की सफेद रंग की प्लास्टिक कट्टी में हाथ भट्टी से बनी हुई शराब, एवं 35 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के जप्त किये गये।

keyboard_arrow_up
Skip to content