ग्वालियर दिनांक 26.09.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 25.09.2026 को फरियादी बंसत रावत उम्र 16 वर्ष, निवासी श्रीराम कॉलोनी, मंडी गेट के सामने डबरा, अपने पिता विनोद रावत के साथ थाना डबरा सिटी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 05:00 बजे वह घर से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान डी.एस. ठाकुर वाली गली, डबरा में आरोपी आशू गुर्जर मिला और उसे घूरने की बात को लेकर विवाद करने लगा। फरियादी द्वारा घूरने से मना करने पर आशू गुर्जर गाली-गलौज करने लगा। फरियादी द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपी आशू गुर्जर के अन्य साथी नैतिक रावत, हरेन्द्र रावत एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मौके पर आ गए। चारों आरोपियों ने एक राय होकर फरियादी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसके दाहिने पैर एवं बाएं गाल में चोटें आईं। इसी दौरान आरोपी आशू गुर्जर ने हाथ में पत्थर लेकर फरियादी के सिर पर मार दिया, जिससे सिर में चोट आई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 568/2026, धारा 115(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को पुलिस की टीम बनाकर उक्त मामले में बांछित सभी बदमाशों की शीघ्र धरपकड़ के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।

पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और मुखबिर सूचना पर उक्त प्रकरण में मारपीट करने वाले 04 युवकोें को पुलिस द्वारा धरदबोचा। पूछताछ में पकड़े गये चारों युवक विधि विरूद्ध बालक(बाल अपचारी) होना पाये गये और उनके द्वारा फरियादी युवक के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा चारों विधि विरूद्ध बालकों(बाल अपचारी) को उक्त प्रकरण में अभिरक्षा में लिया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content