ग्वालियर। 18.07.2026 ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादिया रूकसार(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल ने थाना थाना थाटीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम के जरिये राहुल सोलंकी (जाटव) से हुई थी। फिर मई महीने में राहुल मुझे अपनी बातों में लेकर बहला फुसलाकर वह मुझे अपनी गाड़ी से अपने घर गौतम नगर थाटीपुर पर लेकर आया और वहाँ उसने मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया, फिर उसने मुझे बस स्टैण्ड छोड़ दिया और बोला कि यह बात किसी को बताना मत नहीं तो अच्छा नहीं होगा तो मैंने इस बारे मे घर पर नहीं बताया। पुनः दिनाक 28.06.2026 को राहुल सोलंकी मुझे किला घूमाने की बोलकर अपने घर ले जाकर मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया। राहुल सोलंकी मुझे बार बार धमकी देता था तब परेशान होकर मैंने यह बात अपने घरवालों को बताई। इसके उपरांत फरियादिया अपनी मां के साथ थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध थाना थाटीपुर में अप.क्र. 238/26 धारा 64(2)(एम),137(2),351(3) बीएनएस धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.) द्वारा थाना थाटीपुर पुलिस को उक्त प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) एवं सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा पुलिस की टीम गठित कर प्रकरण में वांछित आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
दौराने विवेचना दिनांक 17.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश उसके निवास पर की गई तो घर पर एक लड़का मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल सोलंकी पुत्र विजय सिह सोलंकी उम्र 22 साल निवासी गौतम नगर थाटीपुर का होना बताया। पकड़े गये लड़के से उक्त अपराध सदर के बारे में विस्तृत पूछताछ की तो उसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को थाना ठाठीपुर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी:-* राहुल सोलंकी पुत्र विजय सिह सोलंकी उम्र 22 साल निवासी गौतम नगर थाटीपुर ग्वालियर।
*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान, उनि. ऋतु सिकरवार, प्रआर. जितेन्द्र बरैया, आर. सत्यवीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।





