ग्वालियर। 07.05.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 06.05.2026 को फरियादी करण(परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल 06 माह निवासी ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 01.05.2026 को दिन में वह अपने घर के बाहर बैठा था तभी मेरे पहचान का शिवम उर्फ शिव्वू शर्मा मुझे बहला फुसला कर अपने किसी रिश्तेदार के घर रमटापुरा में ले गया और मुझे एवं मेरे परिवारजनों को गालियां देकर जान से मारने की घमकी देकर शिवम शर्मा ने मेरे साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाये और मेरी वीडियो बना ली। फिर मुझे डरा धमका कर मुझसे मेरे कान की सोने की बाली ले ली। फिर वह मुझे किलागेट तरफ लेकर आया जहां पर शिवम शर्मा का दोस्त मिला जिसे वीडियो दिखाई, फिर शिवम शर्मा का दोस्त व शिवम मुझे किलागेट चौराहे के पास शोचालय में ले गये जहॉ शिवम शर्मा व उसकेे दोस्त ने जबरदस्ती यौन संबंध किया। उसके बाद मेरे साथ दोनों ने मारपीट की और मुझे व मेरे माता पिता को जान से मारने की धमकी देकर मुझे किलागेट चौराहे पर छोडकर चले गये। शिवम शर्मा ने पूर्व में भी मेरे साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में ओरोपियों के खिलाफ अप0क्र0- 194/26 धारा 137(2),296,115(2),351(3),308 बीएनएस धारा 3,4(2),5आई,5जी,6 पॉक्सो एक्ट, 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह(रापुसे)* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी सूरज प्रजापति तुलसी विहार कॉलोनी में खडा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो तुलसी विहार कॉलोनी में मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा हुआ मिला, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज प्रजापति पुत्र सीताराम प्रजापति उम्र 28 साल निवासी तुलसी विहार कॉलोनी सेवानगर ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने दोस्त शिवम के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने बताया कि शिवम और मैने फरियादी की सोने की बाली भी उतरवा ली थी और उसकी बाली बेचने एक सुनार के पास भी गये थे पर उसने बाली नही खरीदी थी वो बाली शिवम के पास ही है। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना ग्वालियर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी शिवम की तलाश की जा रही है।





