🔴 आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
🔴 आरोपियों के पास से तीनों चोरियों में जप्त सोने चांदी के आभूषण कीमती लगभग 06 लाख रूपये के जप्त किए।
ग्वालियर। 21.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी क आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल ने पुलिस टीम को अप.क्र. 545/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस के अज्ञात आरोपी की पतारसी कर चोरी गया माल मशरूका बरामद करने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 20.09.2026 को थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के संदेही लक्ष्मणगढ पुल से मुरैना तरफ सर्विस रोड़ के पास एक ऑटो क्र0 एमपी07-आर-6832 में बैठे हुए हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये अनुसार एक ऑटो खड़ी दिखी जिसमें तीन व्यक्ति बैठे हुए मिले, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों संदेहियो को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम रामू शाक्य, भारत तोमर (शाक्य), कमल किशोर शाक्य बताये। पकड़े गये तीनों संदेहियों से थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 27.08.2026 की रात्रि में कृष्णपुरम (आदित्यपुरम) एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया और उक्त चोरी के माल को आपस में बांटना बताया जिसे उक्त आरोपीगण बेचने के लिए जा रहे थे। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी माने शाक्य निवासी दबोह भिंड के साथ मिलकर दिनांक 26.08.2026 को रात्रि में वैष्णोधाम कॉलोनी तथा मई 2026 में गेट बंद कॉलोनी जनकपुरी में भी रात्रि में चोरी करना बताया। उक्त चोरियों का थाना महाराजपुरा में अप0क्र0- 331/26 एवं 502/26 का प्रकरण पंजीबद्ध है।
पकड़े गये आरोपियों के पास से थाना महाराजपुरा के अप0क्र0- 545/26 में चोरी गया जप्त माल एक सोने का मांग टीका, एक सोने की नाक की नथनी, सोने की दो कान की बालियां, चांदी के 10 सिक्के, दो जोड़ी चांदी की पायल, अपराध क्रमांक 502/26 में जप्त माल एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की लेडिस अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के सिक्के पांच, अपराध क्रमांक 331/26 में जप्त माल एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, सोने की एक लेडिस अंगूठी, सोने की एक जेंट्स अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की बड़ी पायल कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 06 लाख रूपये का जप्त किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उक्त चोरियों व उनके अन्य साथी माने शाक्य के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी विजय सिंह गुर्जर निवासी आदित्यपुरम ने दिनांक 15.09.2026 को थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसके सूने मकान में से कुछ अज्ञात चोरों द्वारा बेड में रखा सोने के पुराने इस्तेमाली जेवरात व चांदी के सिक्के चोरी कर ले गये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप.क्र. 545/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
गिरफ्तार नकबजन:-
1. रामू शाक्य पुत्र राजनारायण शाक्य उम्र 38 साल निवासी गोरमी जिला भिण्ड हाल हनुमान नगर गोले का मंदिर ग्वालियर।
2. भारत तोमर (शाक्य) पुत्र रामबाबू शाक्य उम्र 32 साल निवासी गोरमी जिला भिण्ड।
3. कमल किशोर शाक्य पुत्र हरनारायण शाक्य उम्र 29 साल निवासी थाना देहात जिला भिण्ड।
जप्त मशरूकाः- थाना महाराजपुरा के अप0क्र0- 545/26 में चोरी गया जप्त माल एक सोने का मांग टीका, एक सोने की नाक की नथनी, सोने की दो कान की बालियां, चांदी के 10 सिक्के, दो जोड़ी चांदी की पायल, अपराध क्रमांक 502/26 में जप्त माल एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की लेडिस अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के सिक्के पांच, अपराध क्रमांक 331/26 में जप्त माल एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, सोने की एक लेडिस अंगूठी, सोने की एक जेंट्स अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की बड़ी पायल कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 06 लाख रूपये का जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, उनि0 राजीव सोलंकी, उनि0 संतराम राठौर, सउनि0 मनोज शर्मा, सउनि0 रणवीर सिंह, प्र.आर0 नरेश यादव, सत्येंद्र जाटव, अरविंद शर्मा, विमल तोमर, आर0 धर्मेंद्र गुर्जर, रुस्तम सिंह, आनंद यादव, गिर्राज गुर्जर, सोनू परिहार, दीपेंद्र शर्मा, मनीष तिवारी, आशवेंद्र जादौन की सराहनीय भूमिका रही है।





