🔴 आरोपी वर्ष 2025 में ट्रक से 280 किलो अवैध गांजा बरामदगी के मामले में फरार था।
🔴 ट्रक पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर किया जा रहा था परिवहन, गिरफ्तार आरोपियों ने भी बताई थी उक्त आरोपी की संलिप्तता।
ग्वालियर। 30.10.2026। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में 15 दिवसीय दिनांक 27.10.2026 से 10.11.2026 तक राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अवैध मादर्क पदार्थो एवं एनडीपीएस के आदतन अपराधी व एनडीपीएस के प्रकरणों में फरार एवं इनामी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं सीएसपी विश्वविद्यालय शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना झांसी रोड पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 02 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी त्योहार मनाने के लिए अपने घर आया हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 19.10.2025 को थाना झाँसी रोड पुलिस द्वारा याराना ढाबा के पास बायपास ग्वालियर पर एक ट्रक क्रमांक एमपी06-एचसी-5619 से 280 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। उक्त ट्रक पर किसी अन्य वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर परिवहन किया जा रहा था। जप्त ट्रक के इंजन एवं चेसिस नंबर के आधार पर वास्तविक रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें ट्रक का मालिक सर्वेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र रतन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम रिठौरा का पुरा, थाना दिमनी, जिला मुरैना होना पाया गया। उक्त प्रकरण में गिरफ्तार अन्य आरोपियों द्वारा भी सर्वेन्द्र सिंह गुर्जर की संलिप्तता बताई गई थी। विवेचना के दौरान आरोपी सर्वेन्द्र सिंह गुर्जर अपने घर से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई- दिनांक 30.10.2026 को थाना झाँसी रोड पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपी त्योहार मनाने के लिए अपने घर आया हुआ है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला मुरैना में थाना दिमनी पुलिस की टीम से समन्वय स्थापित कर आरोपी सर्वेन्द्र सिंह गुर्जर को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना झॉसीरोड़ के अप0क्र0- 359/25 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट धारा 336 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार इनामी आरोपीः- सर्वेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र रतन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम रिठौरा का पुरा, थाना दिमनी, जिला मुरैना।





