ग्वालियर। दिनांक 01.08.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर के द्वारा दिनांक 31.07.2026 की शाम को थाना बल की टीम को नदी गेट पर रेंडम वाहन चेकिंग करने हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को एक ऑटो में बैठे दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस चेकिंग को देखकर नदी गेट पुल पर ऑटो से उतरकर निर्धन नगर के पीछे की तरफ तेज गति से जाने लगे, जिन पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। दोनों व्यक्ति अपने-अपने हाथ में एक-एक बड़ा ट्राली बैग लिए हुए थे। दोनों व्यक्तियों से नाम व पता पूछने पर एक ने अपना नाम सौरभ राठौर पुत्र बृजेन्द्र राठौर उम्र 21 साल निवासी चंदन नगर थाना किलागेट ग्वालियर, दूसरे ने देवेश इटालियन पुत्र प्रभू दयाल इटालियन उम्र 19 साल निवासी शब्दप्रताप आश्रम थाना बहोडापुर ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा दोनांे संदेहियो से ट्रॉलीबैग में रखे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया। संदेह होने पर दोनों ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उनके अंदर बादामी रंग के टैप से लिपटे हुए कुल 20 पैकेट रखे हुए मिले जिन्हे खोलकर चेक करने पर उनमें मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया। जिसकी तौल कराने पर उसका बजन कुल 20 किलो कीमती लगभग 02 लाख रूपये का होना पाया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से दोनों आरोपियों के कब्जे से 20 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना इंदरगंज में अप0क्र0-165/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना इंदरगंज पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से अवैध गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका:- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 20 किलोग्राम कीमती लगभग 02 लाख रूपये।





