🔴 जुआरियों से कुल रकम 29030/- रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी को जप्त किया।

ग्वालियर। 31.10.2026। ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना कम्पू पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में आमखो पहाडिया शिवाजी नगर सामुदायिक भवन के सामने जंगल में कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर ताश पत्ते से जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर,रापुसे द्वारा सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन को थाना कम्पू पुलिस की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान आमखो पहाडिया शिवाजी नगर सामुदायिक भवन के सामने जंगल में कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर रूपयों से ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिये।

पुलिस टीम द्वारा घेरकर जुआरियों को पकड़ा और उनका नाम पता पूछा तो अपने नाम क्रमशः (1) श्याम सिंह यादव पुत्र स्व0 रामनाथ उम्र 58 साल निवासी शिवाजी नगर आमखो (2) इन्द्रपाल दांगी पुत्र बहादुर उम्र 42 साल निवासी शिवाजी नगर आमखो (3) संतोष राठौर पुत्र रूपसिंह उम्र 42 साल निवासी सांई कॉलोनी गुढा (4) मोनू बघेल पुत्र जयसिंह उम्र 33 साल निवासी गुढा गुढी का नाका (5) रमाकांत दांगी पुत्र सूरज उम्र 43 साल निवासी ग्राम नौवई थाना भांडेर जिला दतिया (6) लाला कुशवाह पुत्र राजू उम्र 19 साल निवासी शिवाजी नगर आमखो बताये।

पुलिस द्वारा आरोपीगण के कब्जे से 52 ताश के पत्ते की एक गड्डी तथा कुल नगदी 29030/- रुपए नगद जप्त किये गये। आरोपीगणों का उक्त कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपीगण से मिली कुल रकम 29030/- रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी को विधिवत जप्त किया गया। थाना कम्पू में जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जप्त मशरूका: कुल रकम 29030/- रुपये व एक ताश की गड्डी को जप्त किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content