ग्वालियर। 22.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी भानुकुंअर सिंह चौहान निवासी ग्राम करहिया जिला ग्वालियर ने थाना करहिया पर गुमशुदगी लेख कराई थी कि दिनांक उसका लड़का मोनू उम्र 29 साल जो कि जन्म से गूंगा एवं बहरा व दिमाग से कमजोर है। दिनांक 30.09.2026 को वह बिना बताये घर से अपने कपड़ों का थैला लेकर कहीं चला गया है। हम लोगों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश किया लेकिन कोई पता नही चला। पूर्व में भी वह कई बार घर से बिना बताये जा चुका है जो कुछ समय बाद घर वापस आ जाता था लेकिन इस बार वह वापस नही आया। फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 08.10.2026 को थाना करहिया में अप0क्र0 88/26 धारा 140(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त गुमशुदा लड़के के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उप निरी. अंकिता भार्गव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में घर से बिना बताये चले गये लड़के को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना करहिया पुलिस द्वारा उक्त लड़के की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना करहिया पुलिस को आज दिनांक 22.10.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त गुमशुदा लड़का मोनू चौहान को ग्वालियर में झांसीरोड बस स्टेण्ड पर देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा झांसीरोड प्रायवेट बस स्टेण्ड ग्वालियर से उक्त गुमुशुदा लड़के मोनू को सकुशल दस्तयाब किया जाकर पूछताछ की जा रही है और उसके दस्तयाब होने के संबंध में परिजन को सूचति किया गया है।

keyboard_arrow_up
Skip to content