ग्वालियर दिनांक 25.02.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 25.02.2026 को थाना ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति तुलसी विहार कालोनी में अवैध हथियार लिये किसी गंभीर अपराध करने की नियत से घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) ने थाना ग्वालियर पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान तुलसी विहार कालोनी के पास कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेरकर उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसकी कमर में बाई तरफ एक 315 बोर देशी कट्टा खुरसा मिला तथा जेब में एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला। पकड़े गये बदमाश से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम गोविन्द बाथम पुत्र मदन बाथम उम्र 23 साल निवासी जमाहर महू थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर को होना बताया। थाना ग्वालियर में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 75/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका :- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त किया।
सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा, प्र.आर. धर्मेन्द्र सिंह, आर. बृजकिशोर भदौरिया, आर. अशोक गुर्जर, आर. अर्पण त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।





