🔴 जुआरियों से कुल रकम 8520/- रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी को जप्त किया।
ग्वालियर। 18.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 17.09.2026 को थाना जनकगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में मेहरा साहब की तलैया वाली दरगाह के पास लक्ष्मीगंज में कुछ युवक हार जीत का दाव लगाकर ताश पत्ते से जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना जनकगंज पुलिस की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान मेहरा साहब की तलैया वाली दरगाह के पास लक्ष्मीगंज में कुछ युवक हार जीत का दाव लगाकर रूपयों से ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिये।
पुलिस टीम द्वारा घेरकर जुआरियों को पकड़ा और उनका नाम पता पूछा तो अपने नाम क्रमशः (1) नीरज चौरसिया पुत्र पुरुषोत्तम चौरसिया उम्र 25 साल निवासी जनकपुरी ग्वालियर (2) संजय मुदगल पुत्र बसंत मुदगल उम्र 25 साल निवासी गोकुलपुर गिरवाई ग्वालियर (3) शेखर चौरसिया पुत्र पुरुषोत्तम चौरसिया उम्र 19 साल निवासी जनकपुरी गोलपहाडिया ग्वालियर (4) रवि चौरसिया पुत्र राजू चौरसिया उम्र 25 साल निवासी जनकपुरी ग्वालियर (5) लक्ष्मण जाट पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 37 साल निवासी संजय नगर लक्ष्मीगंज ग्वालियर बताये।
पुलिस द्वारा आरोपीगण के कब्जे से 52 ताश के पत्ते की एक गड्डी तथा कुल नगदी 8520/- रुपए नगद जप्त किये गये। आरोपीगणों का उक्त कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपीगण से मिली कुल रकम 8520/- रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी को विधिवत जप्त किया गया। थाना जनकगंज में जुआरियों के खिलाफ अप0क्र0 286/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्त मशरूका: कुल रकम 8520/- रुपये व एक ताश की गड्डी को जप्त किया।
keyboard_arrow_up
Skip to content