🔴 चोरी की तीन एक्टिवा, एक मोटर साइकिल एवं एक लैपटॉप कुल 05 चोरी के अपराधों को खुलासा हुआ।

ग्वालियर। दिनांक 27.07.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर(भापुसे) के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

थाना जनकगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक्टिवा मोटर साइकिल चोर जितेन्द्र जोशी उर्फ गुलाब जामुन, चुराई हुई एक्टिवा गाड़ी से तिघरा तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तिघरा रोड बजरंग कॉलोनी के सामने वाहनों की चेकिंग की गई इसी दौरान एक्टिवा लेकर एक लड़का आता दिखा, जो पुलिस चेकिंग को देखकर एक्टिवा छोड़कर भागने लगा उसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र जोशी उर्फ गुलाब जामुन पुत्र मोनू जोशी उम्र 19 साल निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास गोल पहाडिया, लश्कर जिला ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये युवक से एक्टिवा के बारे में पूछताछ की गई तो दिनांक 14.07.2026 को बिजली घर रोड़ गोल पहाडिया से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी से थाना जनकगंज के अपराध क्रमांक 189/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसजी-5615 को जप्त कर उक्त वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गये वाहन चोर से गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 03.07.2026 को रात्रि में नया पुरा धर्मकाँटे के पीछे माता मंदिर के पास से लैपटॉप चुराया था तथा दिनांक 15.07.2026 को ढोलीबुआ का पुल विनय कोचिंग के पास से सुबह एक एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एसजे-8886 चुराई थी।

पुलिस द्वारा आरोपी के द्वारा बताये गये स्थान पर गुप्तेश्वर मंदिर के बगल से जंगल में स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसजे-8886 को जप्त किया गया था तथा उक्त एक्टिवा की डिक्की खोलकर चेक किया तो चुराया गया एक लैपटॉप भी मिला जिसे भी जप्त किया गया। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को उक्त प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा थाना जनकगंज क्षेत्र से एक मोटर साइकिल व थाना माधौगंज क्षेत्र से एक एक्टिवा और चोरी करना बताया है। आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

ज्ञात हो कि फरियादी रामजीलाल निवासी नयापुरा लक्ष्मीगंज ग्वालियर ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 03.07.2026 को रात्रि के समय कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में घुसकर लेनोवो कंपनी का लैपटॉप चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना जनकगंज में अप0क्र0 168/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध लिया गया

थाना जनकगंज क्षेत्र से फरियादी इमरान खान की दिनांक 15.07.2026 को होण्डा एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एसजे-8886 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसका थाना जनकगंज में अप0क्र0 187/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।

थाना जनकगंज क्षेत्र से दिनांक 14.07.2026 को फरियादी अमन कुशवाह की ग्रे कलर की एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एसजी-5615 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसका थाना जनकगंज में अप0क्र0 189/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।

उक्त के अलावा आरोपी ने थाना जनकगंज के अप0क्र0 137/26 धारा 303(2) बीएनएस में फरियादी राजेन्द्र राठौर की दिनांक 02.06.2026 को पल्सर मोटर साइकिल संजयनगर से चोरी करना स्वीकार किया है, जिसे बरामद किया जाना शेष है।

पकड़े गये आरोपी ने थाना माधौगंज के अप0क्र0 167/26 धारा 303(2) बीएनएस में फरियादी विवेक अग्रवाल की दिनांक 04.07.2026 को लाला का बाजार क्षेत्र से एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एसके-7289 को चोरी करना स्वीकार किया है। उक्त एक्टिवा को थाना माधौगंज में जप्त किया जा चुका है।

*जप्त माल*:- चोरी की 02 एक्टिवा एवं 01 लैपटॉप जप्त किया गया।

*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी, उनि. विदुर सिंह कौरव, प्रआर. राजेश भदौरिया, प्र.आर. जितेन्द्र सिंह गुर्जर, प्र.आर. हेमन्त सिंह भदौरिया, आर. भूपेन्द्र धाकड़, आर. पवन यादव, आर. विकास माहौर, आर. नीरज राजौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content