🔴 आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ अवैध हथियार का मोबाईल में रील बनाने की एकि्ंटग करते समय गलती से फायर हो गया था।
ग्वालियर दिनांक 22.04.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण  फरियादी राजेन्द्र शाक्य निवासी शिवनगर घोसीपुरा कच्ची सराय ग्वालियर ने ट्रॉमा सेन्टर जेएएच में उपचार के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 19.04.2026 को सुबह वह अपने घर के बाहर टीनसैट में लेटा हुआ था उसी समय मेरे घर के बाहर गली में अज्ञात व्यक्ति ने किसी हथियार से फायर किया जिसकी गोली मेरे घर के आँगन मे रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी में आरपार होकर मेरे बाँए हाथ में लगी जिससे मेरे हाथ में खून निकल आया अगर गोली मेरे सिर में लगती तो मेरी मृत्यु हो सकती थी जब मैंने बाहर जाकर देखा तो मुझे दो व्यक्ति गली में भागते हुए दिखाई दिये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में अपराध क्रमांक 94/26 धारा 110 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को जनकगंज पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा थाना बल की पुलिस टीम को लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर दो संदेहियों की पहचान की गई। तलाशी के दौरान एक संदेही अपने घर पर उपस्थित मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम फैजान खान पुत्र रहीस खान उम्र 19 साल 07 माह निवासी शिवनगर कटी घाटी ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये संदेही से उक्त फायरिंग की घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी शाकिव खान पुत्र सकील खान निवासी सदर के साथ अवैध हथियार का मोबाइल में रील बनाने की एकि्ंटग कर रहे थे उसी समय गलती से फायर हो गया था। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना जनकगंज के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी शाकिव खान की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी  फैजान खान पुत्र रहीस खान उम्र 19 साल 07 माह निवासी शिवनगर कटी घाटी ग्वालियर।
keyboard_arrow_up
Skip to content