🔴 थाना डबरा सिटी के बालाजी कॉम्प्लेक्स के बाहर से एक वाहन चोरी की घटना का हुआ खुलासा।

ग्वालियर। दिनांक 05.07.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 03.07.2026 को फरियादी विवेक साहू निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना डबरा सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डबरा कोर्ट के सामने स्थित अपनी टायर दुकान पर अपने मौसेरे भाई की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी कर काम कर रहा था। शाम के समय उसने देखा कि एक युवक उसकी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा है। फरियादी ने अपने पिता एवं फूफा की सहायता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा द्वारा थाना डबरा सिटी में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 349/26 धारा 303(2), 62 बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी राजा रावत पिता कोमल सिंह रावत, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम स्यावरी, थाना लाँच, जिला दतिया ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास का अपराध स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने करीब ढाई-तीन माह पूर्व डबरा के बालाजी कॉम्प्लेक्स के बाहर से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बिजलीघर के पास प्राइवेट बस स्टैंड, डबरा से उक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा उससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।

*बरामद चोरी का वाहन*:- चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को जप्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content