ग्वालियर। 11.04.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी राजनाथ(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा जिला ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 26.02.2026 को घर से मेरी लड़की मंजू(परिवर्तित नाम) उम्र करीवन 15 साल 10 माह घर से बिना बताये कहीं चली गई है। फिर मैंने अपनी लड़की की तलाश आसपास सभी रिश्तेदारियो में की लेकिन कोई पता नहीं चला। मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी पर अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश आसपास के क्षेत्र पर की गई।

दौराने विवेचना पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालिका, मौरावां जिला उन्नाव(उ0प्र0) में है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम को उन्नाव(उ0प्र0) भेजा गया। उन्नाव(उ0प्र0) में थाना मौरावां पुलिस के सहयोग से उक्त अपहृता की तलाश की गई तो उदय नगर कॉलोनी चौकी गुलरिहा थाना मौरावां जिला उन्नाव(उ0प्र0) से दस्तयाब किया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका के कथन लिये जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। तदुपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content