🔴 आरोपियों द्वारा उक्त गांजा एक अन्य व्यक्ति के साथ उडीसा से लाकर डबरा में बेचना बताया है।
🔴 थाना डबरा पुलिस द्वारा फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
ग्वालियर। दिनांक 25.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के नेतृत्व में थाना बल की टीम को इलाका भ्रमण के दौरान दिनांक 24.09.2026 को मजार के पास मगरोरा रोड़ पर डबरा में 02 व्यक्ति हाथ में विमल पान मसाला का चेन बंद थैला लिये खड़े दिखे जो संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हे रोककर नाम व पता पूछने पर एक ने अपना नाम गौरव सेन पिता कल्लू सेन आयु- 22 साल निवासी ग्राम बड़ी अकवई थाना पिछोर जिला ग्वालियर हाल- बस स्टैण्ड डबरा, दूसरे ने सोनेश नामदेव पिता कैलास नामदेव आयु- 24 साल निवासी श्याम विहार कॉलोनी डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया।

दोनों संदेहियों के पास से मिले विमल पान मसाला के थैलों की चेन खुलवा कर चेक किया तो उनके अन्दर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला, जिसकी तौल कराने पर उसका बजन कुल 13 किलो 128 ग्राम कीमती लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये का होना पाया गया। दोनों व्यक्तियों से उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा एक अन्य व्यक्ति पुष्पेन्द्र साहू निवासी चीनोर रोड़ डबरा के साथ उड़ीसा से अबैध मादक पदार्थ गाँजा लेकर आना व अभी गांजा ग्राहक को देने के लिये मजार के पास खड़ा होना बताया।
पकड़े गये दोनों व्यक्तियों का यह कृत्य धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा कीमती लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये का विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपीगण व तीसरे फरार आरोपी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अप0क्र0-566/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना डबरा पुलिस द्वारा तीसरें आरोपी पुष्पेन्द्र साहू की तलाश की जा रही है।
*जप्त मशरूका:-* 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा कीमती लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये।
*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा, उनि0 जीत आर्यन शर्मा, उनि0 राजकुमार, प्र.आर0 शिवशांत पांडे, प्र.आर0 दिनेश सिंह, आर0 शिवम पाल, प्रवीण जाट, शैलेंद्र शर्मा, दीपक पटेल, दीपक रावत, जयकांत नामदेव की सराहनीय भूमिका रही।





