ग्वालियर। दिनांक 07.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 07.09.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए हुए कोई वारदात करने की फिराक में कठऊ पुलिया के रास्ते पर खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान कठऊ पुलिया रास्ते पर एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अस्फाक खान पुत्र इन्तियाज खान उम्र 29 साल निवासी मदरसे के पास जंगीपुरा डबरा का होना बताया।

पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसकी कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसे हए मिला तथा लोअर की दाहिनी जेब मे एक 315 बोर का जिन्दा राउंड रखा मिला। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अप0क्र0- 502/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:– अस्फाक खान पुत्र इन्तियाज खान उम्र 29 साल निवासी मदरसे के पास जंगीपुरा डबरा।

जप्त मशरूका:-एक 315 बोर का कट्टा एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content