🔴 डबरा सिटी की दो तथा थाना कंपू की एक वाहन चोरी की घटना का हुआ खुलासा।
ग्वालियर। दिनांक 15.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपराध क्र. 239/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मानसी गैस एजेन्सी के पास खड़े होकर मोटर सायकिल बेचने की बात कर रहे हैं, सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया जहां दो युवक खड़े दिखे जिन्हें पकड़कर पूछताछ की तो एक ने जवाहर कालोनी डबरा एवं दूसरे ने ग्राम कुलैथ पहाड़ी थाना इन्दरगढ़ जिला दतिया का होना बताया तथा पूछताछ में दोनों युवक विधि विरूद्ध बालक(बाल अपचारी) होना पाये गये। दोनों बालकों से पूछताछ करने पर करीव 20-22 दिन पहले ईश्वर गार्डन के पास जेल रोड़ डबरा से एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल, करीव 15 दिन पहले स्वयंवर लॉज के पास डबरा से एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल एवं 02-03 दिन पहले नेहरू पार्क ग्वालियर से एक स्प्लेण्डर सुपर मोटर सायकिल चोरी करना व उक्त तीनों मोटर सायकिलें मानसी गैस एजेन्सी के आगे खाली प्लाट में छिपा कर रखना बताया।
पुलिस द्वारा उक्त दोनों विधि विरूद्ध बालकों की निशादेही पर मानसी गैस एजेन्सी के पास एक खाली प्लाट से तीन मोटर सायकिलें जिनमें एक स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकिल, एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल एवं एक काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेण्डर को विधिवत जप्त किया गया। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा दोनों विधि विरूद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी रामअवतार जाटव ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 24.04.2026 को वह अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनक्यू-0397 से ईश्वर गार्डन डबरा की पार्किंग में खड़ी कर शादी के प्रोग्राम में चला गया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अप0क्र0 239/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध लिया गया
थाना डबरा क्षेत्र में स्वयंवर लॉज से दिनांक 29.04.2026 को फरियादी भूपेन्द्र रावत की एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसका थाना डबरा में अप0क्र0 249/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
थाना कम्पू क्षेत्र में नेहरू पार्क के गेट के पास से दिनांक 12.05.2026 को फरियादी संजय जोशी की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसका थाना कम्पू में अप0क्र0 119/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
keyboard_arrow_up
Skip to content