ग्वालियर दिनांक 04.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में विभिन्न लंबित आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में *अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना के लंबित आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा* के द्वारा थाना बल की पुलिस टीम को थाना अप0क्र0 180/26 धारा 125,296(बी),351(2),3(5)बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 168/26 धारा 109(1),125, 126(2),115(2),296बी,3(5) बीएनएस में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दिनांक 03.06.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित अरोपी विजेन्द्र रावत बाथम कॉलोनी में बैठा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो बाथम कॉलोनी में एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजेन्द्र रावत पिता मेघसिंह रावत उम्र 21 साल निवासी ग्राम चौतूपाडा थाना डबरा सिटी जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिय पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी सुरेन्द्र रावत निवासी ग्राम सहराई ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 08.04.2026 को सतेन्द्र रावत और विजेन्द्र रावत एवं उनके दो दोस्त हिमांशू झा, प्रदीप बघेल ने मेरे घर के पास बाले प्लॉट के विवाद को लेकर सहराई पुल नरिया पर गालियां दी और विजेन्द्र रावत ने कट्टा या पिस्टल से हवाई फायर किया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0-180/26 धारा 125,296(बी),351(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था।
इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में दिनांक 27.03.2026 को थाना डबरा सिटी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में फरियादी अरविन्द बघेल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 168/26 धारा 109(1),125,126(2),115(2),296बी,3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। फरियादी ने आरोप लगाया कि दीपू बघेल, अमित एवं उनके साथियों ने उसके परिवारजनों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की तथा फायरिंग की। घटना में अरवाज नामक युवक गोली लगने से घायल हुआ था।
उक्त प्रकरण में थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी आशिक पिता वशीर खान उम्र 20 वर्ष निवासी बैजू बावरा होटल के पीछे, डबरा एवं आविद खान पिता बाबू खान उम्र 24 वर्ष निवासी सदर, डबरा को थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की जिस पर से आरोपियों को अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
*सराहनीय भूमिकाः-* थाना प्रभारी उनि0 संजय शर्मा, उनि0 प्रशांत शर्मा, प्र.आर0 शैलेन्द्र दीक्षित, प्र.आर0 दिनेश सिंह, आर. शिवम पाल, सत्यम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।





