ग्वालियर। 14.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

*घटना का संक्षिप्त विवरण* :- फरियादिया मीना(परिवर्तित नाम) निवासी थाटीपुर ने थाना थाटीपुर पर रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी लड़की रेशमी(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल दिनांक 13.03.26 को दोपहर के समय अपनी बहिन को कोचिंग से लाने की बोलकर गई थी, जो वापस नही आई, मैनें व मेरे घरवालों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश लेकिन मेरी लड़की का कोई पता नहीं चल सका है। मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना थाटीपुर में अप0क्र0 74/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को अप0क्र0 74/26 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृता की तलाश रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड व आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना थाटीपुर पुलिस को आज दिनांक 21.03.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण की अपहृत नाबालिग बालिका रेशमी(परिवर्तित नाम) श्रीनगर कॉलोनी में मौजूद है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया तो मौके पर अपहृत नाबालिग बालिका रेशमी(परिवर्तित नाम) एवं एक संदेही युवक रोहित उर्फ भूरा मिला, पुलिस द्वारा अपहृता को दस्तयाब कर संदेही युवक को अभिरक्षा में लिया गया।

अपहृत नाबालिग बालिका रेशमी(परिवर्तित नाम) के कथनों के आधार पर संदेही युवक के खिलाफ उक्त प्रकरण में धारा 87,64(2),(एम),5(एल)/6 पोक्सो एक्ट इजाफा की जाकर संदेही युवक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content