ग्वालियर। 06.04.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादिया रूबी(परिवर्तित नाम) उम्र 14 साल निवासी पिछोर जिला ग्वालियर ने थाना पिछोर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 05.04.2026 को रात में घर पर सब लोग खाना खाकर सो रहे थे। तभी मैं बाथरूम के लिये बाहर आंगन में गई तभी अचानक मेरे गांव का अनिल पुत्र सुंदर केवट पीछे से आया और मेरा मुंह दबाकर मुझे अपने ही खेत में लगे बांस के पेड़ों के पास ले गया और वहां पर अनिल ने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया और मुझसे बोला कि इस बार में किसी को कुछ बताया तो तेरे घरवालां को जान से मार दूंगा। फिर अनिल मुझे वहां पर छोडकर भाग गया। फिर मैं अपने घर आई और पूरी घटना अपने मॉ बाप को बताई। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना पिछोर में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 59/26 धारा 64,351(3) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर को थाना पिछोर पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उप निरीक्षक शिवम राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को उक्त प्रकरण के आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना आज दिनांक 06.04.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी अनिल केवट नगर पालिका चुंगी के पास कल्यानपुर तिराहा पर खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति कल्यानपुर तिराहा रोड किनारे खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल केवट पुत्र सुन्दर केवट उम्र 20 साल निवासी गजापुर का डेरा थाना पिछोर जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण में संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को थाना पिछोर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।





