ग्वालियर दिनांक 09.03.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गय

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को थाना पिछोर के अप0क्र0- 180/25 धारा 109(1),126(2),115(2),296(बी),351(2),3(5) बीएनएस, इजाफा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में फरार इनामी आरोपी यज्ञेय यादव की घरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी चंडीगढ में फरारी काट रहा है।

उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को चंडीगढ भेजा गया, दिनांक 08.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी यज्ञेय यादव पुत्र आदिराम यादव निवासी प्रेमपुरा पिछोर जिला ग्वालियर को होटल ट्यूलिप, प्रेजीडेसी, मिड टाउन सेक्टर 35 सी चंडीगढ़ से अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये आरोपी से थाना पिछोर के अपराध सदर में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया। जहॉ उसे थाना पिछोर के अप0क्र0- 180/25 धारा 109(1),126(2), 115(2),296(बी),351(2),3(5) बीएनएस, इजाफा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी की निशादेही पर ग्राम बाबूपुर सिंध नदी के किनारे बनी आरोपी की टपरिया के अंदर से घटना में प्रयुक्त एक 32 बोर की देशी अवैध पिस्टल मय मैग्जीन जिसके अंदर एक जिन्दा राउण्ड लोड़ मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया। *पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-  फरियादी हरेन्द्र राणा निवासी भगेह थाना गिजोर्रा ने जेएएच ग्वालियर में उपचार के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि उसका भाई छोटू राणा रेत कम्पनी की फिलायंग स्कोट में नौकरी करता है। दिनांक 22.12.2025 को सुबह उसने यज्ञेय यादव के बिना रॉयल्टी के आ रहे ट्रेक्टर को थाने लाने के लिए रोका तभी यज्ञेय व उसका साथी संजय यादव दोनों आये और छोटू की मारपीट की और ट्रेक्टर को छुडाकर ले गये। कुछ समय बाद मैं कालेन्दी की तरफ से बाजार जा रहा था तभी मुझे कल्लू यादव, यज्ञेय यादव, बल्ली यादव, करन यादव, राजकुमार, संजय यादव, हथियार एवं लाठी व फरसा लिये खड़े मिले और मुझे रोककर गालियाँ देने लगे और मैंने गाली देने से मना किया तो यज्ञेय ने जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर गोली चला दी जो मेरे दाहिने पैर में लगी। मुझे बचाने मनजीत आया तो उसके ऊपर कल्ली और बल्ली ने भी फायर किये, उसके बाद इन लोगों ने उल्टे फरसे से व बन्दुक के बटों से सिर मे मारा हम दोनां को मरा हुआ समझ कर यह लोग मौके से भाग गये। हॉस्पीटल लाये जाते समय सभी आरोपीगण बोले कि हमारे ट्रैक्टर इसी प्रकार दो नंबर में चलेगें अगर तुमने ट्रैक्टर को रोका तो जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पिछोर में अपक्र0- 180/25 धारा 109(1),126(2),115(2),296(बी),351(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त एक 32 बोर की अवैध देशी पिस्टल मय एक जिंदा राउंड।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत, उनि0 रजनी रघुवंशी(प्रभारी सायबर सेल), आर0 रमाशंकर गुर्जर, भानू रावत, भूपेन्द्र गुर्जर, अमित तोमर, आर0 अविनाश पटसारिया(थाना डबरा देहात), आर0 सत्यम(थाना डबरा शहर), सायबर सेल से आर0 सोनू प्रजापति, अजय यादव, शैलेन्द्र गौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content