ग्वालियर। दिनांक 21.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी पड़ाव उप निरी. संतोष भदौरिया के द्वारा थाना बल की टीम को थाना पड़ाव के अप0क्र0 125/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई पल्सर मोटर साइकिल की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के अज्ञात चोरों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये।

दिनांक 20.05.2026 को थाना पड़ाव पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में प्लेटफोर्म नं. 04 के बाहर खड़ा हुआ है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवही हेतु पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया, जहां पर एक संदेही व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर रोका और उक्त व्यक्ति से मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। उस व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजाराम उर्फ कौशल सिंह तोमर पुत्र शिवराम सिंह तोमर उम्र 19 साल नि. ग्राम करारी थाना दिमनी मुरैना हाल नि. सिकरवार होटल के पीछे चंदनपुरा, हरिजन बस्ती बिरला नगर हजीरा ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी से वाहन के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 01.03.26 को करीब रात्रि 11.00 बजे रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं. 04 के वाहर से मैने चोरी की थी, जिसको मैं अपने घर ले गया था और आज इसको बेचने के लिये लाया था। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की पल्सर मोटर साइकिल क्र. एमपी07-एमए-4673 को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और उनसे थाना क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी लक्ष्मीनारायण वर्मा निवासी न्यू कालोनी न. 01 बिरला नगर हजीरा ग्वालियर ने थाना पड़ाव में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 01.03.26 को रात्रि करीबन 11.30 बजे अपने रिश्तेदार को छोडने के लिये रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 04 पर आया था और अपनी पल्सर मोटर साइकिल क्र. एमपी07-एमए-4673 को मैन रोड पर खड़ी करके प्लेटफार्म क्र. 04 की तरफ चला गया। कुछ समय बाद लौटकर वापस आया तो मेरी मोटरसाइकिल रखे हुये स्थान पर नही मिली, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना पड़ाव में अप0क्र0 125/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद मशरूका:- एक पल्सर मोटर साइकिल क्र. एमपी07-एमए-4673 को जप्त किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content