• पकड़े गये तीनों आरोपी शादी पार्टियों में वेटर के काम के साथ जेबकटी का काम भी करते थे।

ग्वालियर। दिनांक 03.03.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी रामजीलाल गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी जीवाजीगंज, मुरैना द्वारा थाना पड़ाव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 18.02.2026 को वह 90,000 रुपये लेकर ट्रेन से मुरैना से ग्वालियर आए थे। रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं. 01 के बाहर से मुखर्जी पेट्रोल पंप से नदी गेट तक टेम्पो में सफर करने के दौरान अज्ञात युवक द्वारा उनकी जेब काटकर 90,000 रुपये चोरी कर लिये गये। फरियादी द्वारा रुपये न्यू परिवार हॉस्पिटल में अपने दामाद के उपचार हेतु लाये गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पड़ाव में अप.क्र. 51/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा ऑटो एवं टेम्पू में होने वाली जेब कटी की घटनाओं को रोकने के लिये जेबकट गिरोह पर्दाफाश करने के निर्देश दिये। एसएसपी ग्वालियर के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वार थाना प्रभारी पड़ाव को उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव थाना पडाव पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा जेबकट गिरोह का पर्दाफाश करने के लिये घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किये और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

आज दिनांक 03.03.2026 को थाना पड़ाव पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ऑटो व विक्रम में जेब काटने वाले संदिग्ध बस स्टेण्ड पर देखे गये हैं। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया तो वहां पर मुखबिर के बताये हुलिया के तीन व्यक्ति बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर सकपका गये और इधर-उधर जाने लगे। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोककर उनके नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपने नाम पते (01) कुलदीप गिहार आदिवासी (02) गोपी गिहार आदिवासी (03) वच्चन गिहार आदिवासी निवासीगण विष्णुपुरा तहसील बरा थाना बरा जिला आगरा(उ.प्र) का होना बताया।

संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई तो वह पुलिस को गुमराह करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर संदेहियों ने बताया कि वह तीनों लोग शादी पार्टियों में वेटर के काम के साथ जेब काटने का काम भी करते हैं। उन्होने बताया कि दिनांक 18.02.2026 को उन लोगों ने मिलकर टेम्पो में एक व्यक्ति की 90 हजार रुपये की जेब काटी थी और तीनों ने 30-30 हजार रुपये बांट लिये थे। जेबकटी के पैसों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने खर्च होना बताया तथा तीनों आरोपियों के कब्जे से जेब कटी के शेष 10 हजार रूपये पुलिस द्वारा जप्त किये गये। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा आरोपीगण* :-
1. कुलदीप गिहार पुत्र सतीश गिहार(आदिवासी) उम्र 30 साल नि0 विष्णुपुरा तहसील बरा थाना बरा जिला आगरा(उ.प्र)
2. गोपी गिहार पुत्र मनोज गिहार (आदिवासी) उम्र 18 साल नि0 सदर
3. बच्चन गिहार पुत्र रामगोपाल गिहार (आदिवासी) उम्र 24 साल नि0 सदर

जप्तशुदा माल :- 10 हजार रुपये नगदी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content